दही खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आपको रोजाना दोपहर के भोजन के साथ 1 कटोरी दही खाना चाहिए। इस लेख में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानें रोज दही खाने के फायदे-
ठंडक दे
आपको रोज खाने के साथ 1 कटोरी दही खाना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। जिससे जलन से आराम मिलती है। इसके प्रोबायोटिक पोट को हेल्दी रखते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करे
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए आपको खाने के साथ दही जरूर खाना चाहिए। विटामिन, प्रोटीन और लैक्टोबैसिलस से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होता है।
पाचन ठीक करे
पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए आप दही का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतें दूर करते हैं और कब्ज व अपच से राहत दिलाते हैं।
हेल्दी स्किन के लिए
त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए आप रोज 1 कटोरी दही खाएं। इसमें मौजूद विटामिन सी के गुण स्किन को हेल्दी रखते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए
कैल्शियम और विटामिन डी के गुणों से भरपूर होने के कारण दही का सेवन करना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे बोन हेल्थ को कई लाभ मिलते हैं।
वेट लॉस के लिए
रोज 1 कटोरी दही का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, इसके सेवन से आपको फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है।
खाने के साथ दही का सेवन जरूर करें। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com