आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होने लगी है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
खराब खानपान
ऑफिस वर्क लोड और जंक फूड खाने से लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ रहा है। इसकी वजह से ज्यादातर लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
गंभीर बीमारियां
मोटापे के कारण कई लोगों को हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, फैटी लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।
हेल्दी लाइफस्टाइल
रोजाना एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट लेने से बढ़ते वजन को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से वजन कम किया जा सकता है?
अनानास
अनानास में कैलोरी कम होती है, जो शरीर से अतिरिक्त फैट को जलाने में मदद करता है। इसमें ब्रोमेलेन एंजाइम होता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है। यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद है।
केला
फाइबर से भरपूर केला पेट की सफाई में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कंट्रोल रहती है। इससे मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है।
संतरा
संतरा कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है।
नींबू
नींबू में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह शरीर से अतिरिक्त फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में वसा को जल्दी तोड़ने में मदद करता है, जिससे वजन जल्दी कम होता है।
कद्दू
कद्दू में कैलोरी कम होने से यह पाचन को दुरुस्त करता है। यह पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसका सेवन करके आप भूख पर काबू पा सकते हैं और वजन कम कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com