किन्नू और संतरा, दोनों ही दिखने में बिल्कुल एक जैसे होते हैं। इसलिए लोग इन दोनों में कंफ्यूज हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं? किन्नू और संतरा दोनों में बहुत अंतर होता है। लेख में जानें-
छिलके में अंतर
किन्नू और संतरे के बीच के फर्क को पहचानने का सबसे आसान तरीका यह है कि संतरे का छिलका पतला होता है। वहीं, किन्नू का छिलका मोटा होता है।
रंग से पहचानें
किन्नू और संतरे के रंग में भी काफी फर्क होता है। किन्नू का रंग सिर्फ ओरेंज होता है। लेकिन, संतरा ओरेंज रंग के साथ ही हरा और पीला भी होता है।
रस से जानें
किन्नू के मुकाबले संतरे में रस अधिक पाया जाता है। किन्नू कम रसीला होता है।
स्वाद में फर्क
किन्नू और संतरा, दोनों के स्वाद में भी काफी फर्क होता है। किन्नू का स्वाद मीठी ज्यादा और खट्टा कम होता है। लेकिन, संतरा खट्टा मीठा होता है।
ऊपरी सतह देखें
आप किन्नू और संतरा इन दोनों के बीच का अंतर इनकी ऊपरी सतह से भी पहचान सकते हैं। कीन्नू ऊपर से चिकना होता है और संतरे का स्किन रफ होती है।
प्राइस में भी फर्क
किन्नू और संतरा दोनों के रेट बहुत अलग होते हैं। संतरे के मुकाबले किन्नू सस्ता होता है। वहीं, सेतरा महंगा होता है।
किन्नू और संतरे के बीच में अंतर आप इन सभी तरीकों से जान सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com