मुनक्के का पानी पीने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
23 May 2025, 20:00 IST

मुनक्के का पानी बनाने के लिए रात को सोने से पहले लगभग 8-10 मुनक्के एक साफ गिलास पानी में भिगोकर रख दें।

मुनक्के का पानी

सुबह उठकर सबसे पहले मुनक्के का पानी को छानकर खाली पेट धीरे-धीरे पिएं। इससे शरीर को पूरा फायदा मिलेगा।

पेट की गर्मी शांत होना

मुनक्का भीगे हुए होने के कारण शरीर में जल्दी पचता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी भी शांत होती है।

आयरन और फाइबर भरपूर

मुनक्के को भिगोने के बाद उसके दाने भी चबाकर खा सकते हैं। इनमें आयरन और फाइबर भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करता है और पेट को भी साफ रखने में मदद करता है।

कब्ज या गैस से राहत

अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या रहती है तो मुनक्के का पानी पीना रोज़ाना की आदत बना लें। यह पेट को ठंडक देता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

खून साफ होना

मुनक्का खाने और उसका पानी पीने से खून साफ होता है, चेहरे पर निखार आता है और त्वचा से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें भी धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीज मुनक्के का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है जो ब्लड शुगर लेवल को थोड़ा बढ़ा सकती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होना

मुनक्के का पानी खास तौर पर बदलते मौसम में पीना फायदेमंद होता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और खांसी-जुकाम जैसी आम परेशानियों से बचाव मिलता है।

मुनक्के का पानी सीमित मात्रा में बच्चों को भी दिया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com