काजू न केवल स्वाद में शानदार है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है। इसे कच्चा या रोस्ट कर खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप इसे खाने का सही समय जानते हैं? आइए डायटीशियन डॉ स्मिता सिंह से जानते हैं इसका सही जवाब।
कब्ज में राहत
काजू में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। कब्ज से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन काफी लाभकारी होता है।
प्रोटीन का बढ़िया सोर्स
काजू प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है। यह शरीर की मरम्मत में भी मदद करता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
काजू में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बढ़ाएं चेहरे की चमक
काजू में विटामिन E पाया जाता है जो झुर्रियों को कम करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। यह स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक है।
वजन करे कंट्रोल
काजू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स वजन को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें।
कंट्रोल करे कोलेस्ट्रॉल
काजू का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और जल्दी पच भी जाता है।
यूरिक एसिड से राहत
काजू का सीमित सेवन यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर और गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में ही काजू खाना चाहिए। एलर्जी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com