मूसली क्या होती है? जानें फायदे

By Shilpy Arya
30 Jan 2025, 14:00 IST

मूसली एक बेहतरीन हेल्दी नाश्ता है। आप इसे रोज सुबह खा सकते हैं। लेख में जानें मूसली क्या होती है? साथ ही, जानें इसके फायदे भी-

मूसली क्या होती है?

फल, अनाज, ओट्स, सूखे मेवे, सीड्स आदि मिलाकर मूसली को बनाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

पेट के लिए

पेट से जुड़ी कब्ज व अपच जासी दिक्कतों को दूर करने के लिए फाइबर से भरपूर मूसली खाएं। इससे पेट अच्छे से साफ होता है।

एनर्जी दे

बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने के लिए मूसली खाएं। इसके पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी दूर करते हैं।

वेट लॉस करे

वजन कम करने के लिए आप रोजाना नाश्ते में मूसली खाएं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट को लंबे समय के लिए भरा रखते हैं। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

पोषण से भरपूर

मोनोसैचुरेटेड, हेल्दी फैट, पॉलीअनसेचुरेटेड और ओमेगा -3 फैट्स से भरपूर मूसली का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

कैसे खाएं मूसली-

मूसली का सेवन आप दूध के साख करें। आप चाहें तो इसे फलों के जूस के साथ खा सकते हैं।

मूसली खाने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com