अंगूर या किशमिश: क्या है अधिक फायदेमंद?

By Deepak Kumar
09 May 2025, 19:00 IST

अंगूर और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि किशमिश, सूखे अंगूर होते हैं, लेकिन क्या किशमिश अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होती है? चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच पोषण और फायदे का अंतर।

अंगूर में पोषक तत्व

100 ग्राम अंगूर में 69 कैलोरी, 0.72 ग्राम प्रोटीन, 18.10 ग्राम कार्ब्स और 10 mg कैल्शियम होता है। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

किशमिश में पोषक तत्व

100 ग्राम किशमिश में 299 कैलोरी, 3.07 ग्राम प्रोटीन, 79.18 ग्राम कार्ब्स, और 50 mg कैल्शियम होता है। सूखने के बाद पोषक तत्व केंद्रित हो जाते हैं, जिससे किशमिश ज्यादा एनर्जी देती है।

अंगूर के फायदे

अंगूर हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है और आंखों को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों से बचाते हैं और वजन कम करने में सहायक हैं क्योंकि इनमें पानी और फाइबर अधिक होता है।

किशमिश के फायदे

किशमिश फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है। यह पाचन सुधारती है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। दूध के साथ लेने से वजन बढ़ाने में मदद करती है।

वजन घटाना या बढ़ाना

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अंगूर बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आपको वजन बढ़ाना है तो किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करें।

किशमिश ज्यादा एनर्जी देती है

किशमिश में कार्ब्स और कैलोरीज अधिक होती हैं, इसलिए यह एक बेहतरीन एनर्जी स्नैक है। सुबह या वर्कआउट के बाद इसे लेना थकान दूर करता है और दिनभर एक्टिव बनाए रखता है।

डेली डाइट में कैसे शामिल करें?

अंगूर को आप नाश्ते या स्नैक के रूप में ले सकते हैं। किशमिश को दूध, स्मूदी या ओट्स में मिलाकर खाएं। दोनों को अपनी डाइट में संतुलित रूप से शामिल करें।

हालांकि अंगूर और किशमिश दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन पोषण के लिहाज से किशमिश अधिक शक्तिशाली है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com