क्या एस्पार्टेम से हो सकता है कैंसर? जानें इसकी सच्चाई

By Aditya Bharat
20 May 2025, 20:00 IST

Aspartame एक आर्टिफिशियल स्वीटनर है जिसका इस्तेमाल ड्रिंक्स, मिठाई और शुगर फ्री उत्पादों में किया जाता है। यह चीनी से 200 गुना ज्यादा मीठा होता है। आइए क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं क्या Aspartame से कैंसर हो सकता है?

कहां होता है इस्तेमाल?

Aspartame कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, च्युइंग गम, दही, मिठाई और शुगर फ्री गोलियों में मिठास बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। डायबिटीज मरीज इसे ज्यादा उपयोग करते हैं।

कैंसर का खतरा

WHO की रिपोर्ट के अनुसार Aspartame का ज्यादा सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ा सकता है। IARC ने इसे संभावित कैंसर कारक घोषित किया है।

दिल की बीमारियां

Aspartame का अधिक सेवन हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। दिल की सेहत के लिए यह जोखिम भरा है।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को Aspartame से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हो सकते हैं।

माइग्रेन और सिरदर्द

Aspartame में मौजूद केमिकल्स माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। इसका ज्यादा सेवन करने से क्रोनिक सिरदर्द की समस्या भी पैदा हो सकती है।

मानसिक बीमारियां

अध्ययन बताते हैं कि Aspartame का ज्यादा सेवन डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ा सकता है। यह न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित कर सकता है।

किनसे बने होते हैं?

Aspartame दो अमीनो एसिड - एसपारटिक एसिड और फेनिलएलनिन से बना होता है, जिनमें थोड़ी मात्रा में मेथनॉल भी शामिल होती है।

Aspartame का सीमित मात्रा में सेवन नुकसान नहीं करता, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com