भीगे चने के साथ बादाम खाएंगे तो क्या होगा?

By Aditya Bharat
11 Feb 2025, 06:00 IST

बादाम और चने दोनों के ही कई फायदे हैं। जहां बादाम बालों और स्किन के लिए अच्छा है तो वहीं चने खाकर शरीर को ताकत मिलती है। आइए डॉ. वीडी त्रिपाठी से जानते हैं भीगे चने और बादाम साथ में खाने से क्या होता है।

शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व

बादाम में हेल्दी फैट और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूती देते हैं। वहीं, काले चने में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी

भीगे हुए चने और बादाम का सेवन टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इन दोनों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

जब आप नाश्ते में चने और बादाम का सेवन करते हैं, तो आपकी भूख कंट्रोल रहती है। इससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

दिल को रखे स्वस्थ

बादाम में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और हेल्दी फैट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सूजन को भी कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए

चना और बादाम कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

खून की कमी को दूर करें

काले चने में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) को दूर किया जा सकता है। बादाम भी आयरन का अच्छा सोर्स है।

मांसपेशियों की ताकत बढ़ाएं

चना और बादाम दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं और शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखते हैं।

इन दोनों को साथ खाकर आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो चना और बादाम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com