कच्चा पनीर उन लोगों का पसंदीदा होता है जो इसे बिना पकाए सीधे खाते हैं। पनीर में कैल्शियम, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। तो क्या कच्चा पनीर खाना भी सेहत के लिए अच्छा होता है? आइए डायटीशियन सना गिल से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या कच्चा पनीर सेहत के लिए अच्छा है?
कच्चा पनीर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
लैक्टोस इंटॉलरेंस के लिए जोखिम
अगर आपको लैक्टोस की समस्या है, तो कच्चा पनीर आपके पेट में दर्द और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इससे दूरी बनाकर ही रखें।
बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
दुकानों में बिकने वाला कच्चा पनीर बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकता है, जिससे आपके पेट और स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। आप घर पर ही पनीर बना सकते हैं।
पनीर से कब्ज की समस्या
कच्चा पनीर खाने से कुछ लोगों को कब्ज की समस्या भी हो सकती है। ज्यादा पनीर का सेवन पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है।
प्रोटीन का अधिक सेवन
कच्चे पनीर में प्रोटीन की मात्रा तो बहुत होती है लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
कैल्शियम का ज्यादा सेवन
पनीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन किडनी स्टोन्स का कारण बन सकता है। इसलि कच्चे पनीर को सीमित मात्रा में ही खाएं।
पनीर को किसके साथ खाएं?
पनीर को सलाद या सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं, जिससे यह सेहतमंद बनेगा और पाचन में भी आसानी होगी।
हर दिन 80 से 90 ग्राम पनीर का सेवन करना सेहत के लिए सही रहता है, ताकि इसके फायदों का पूरा लाभ मिल सके। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com