अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं और कई बार लोग चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं। इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
मणिपाल हॉस्पिटल, व्हाइटफील्ड के सलाहकार-पल्मोनरी मेडिसिन डॉक्टर शीतल चौरसिया के अनुसार, 4 घंटे या इससे अधिक समय तक छोड़ी हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पोषक तत्वों की कमी
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, साथ ही उसमें बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में चाय को दोबारा गर्म करके पीने से बचें।
आंतों को नुकसान
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लोगों की आंतों और पाचन पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण लोगों को इंफेक्शन, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
फूड प्वाइजनिंग की समस्या
कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से परेशान लोगों को चाय को दोबारा गर्म करके पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद बैक्टीरिया के कारण फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
उल्टी की समस्या
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लोगों को जी मिचलाने, उल्टी और सिर में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन से बचें।
कैंसर का खतरा
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में चाय को दोबारा गर्म करके पीने से बचें।
गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लोगों को पेट और आंतों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। जिसके कारण गैस्ट्रोएंटेराइटिस की परेशानी होती है, इससे आंतों पर बुरा असर पड़ता है।
चाय को दोबारा गर्म करके पीने से लेख में बताए गए नुकसान होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com