जुकिनी खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
24 Oct 2024, 12:00 IST

हेल्दी सब्जियों में से एक जुकिनी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इसे खाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार, जुकिनी में विटामिन-ए, सी, के, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

जुकिनी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद

जुकिनी में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन, विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी बनाए रखने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

जुकिनी में फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

पेट के लिए फायदेमंद

जुकिनी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जुकिनी खाने से पेट की समस्या से राहत देने और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक है।

अस्थमा में फायदेमंद

जुकिनी अस्थमा में फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से अस्थमा से जुड़ी समस्या से राहत देने में मदद मिलती है साथ ही इसमें योग करना भी फायदेमंद है।

गठिया के लिए फायदेमंद

जुकिनी में विटामिन-ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। यह गठिया और अल्जाइमर जैसी मानसिक समस्याओं के लिए फायदेमंद है।

जुकिनी खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com