अखरोट का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आप इसका सेवन सीमित मात्रा में रोजाना कर सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें रोज अखरोट खाने के फायदे-
अखरोट के पोषक तत्व
अखरोट कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और प्रोटीन आदि शामिल हैं।
वजन घटाए
अपना बढ़ा हुए वजन घटाने के लिए फाइबर के गुणों से भरपूर अखरोट का सेवन करें। यह शरीर में जमा चर्बी घटाता है।
पेट के लिए
पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज अखरोट खाएं। इसमें मौजूद फाइबर के गुण मल त्याग की क्रिया को आसान बनाते हैं।
एनर्जी दे
शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। इसके प्रोटीन के गुण शरीर की थकीन और कमजोरी दूर करते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए अखरोट का सेवन करें। इसमें कैल्शियम के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुणों से भरपूर अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
रोज अखरोट खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com