ज्यादा ओटमील खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
01 Dec 2024, 15:00 IST

ओट्स हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, गाजियाबाद, की डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा के अनुसार, ओट्स में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर होता है। इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य नुकसान हो सकता है।

वजन बढ़ने की समस्या

ओट्स में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

पाचन की परेशानी

अधिक ओट्स की समस्या होने पर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण लोगों को पेट खराब होने, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

एलर्जी की समस्या

ओट्स में एवेनिन नाम का प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पेट खराब होने और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर की समस्या

ओट्स में अधिक मात्रा में कैलोरीज होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से शुगर इनटेक बढ़ता है। इसके कारण लोगों को ब्लड शुगर के बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

कई बार वजन कम करने के लिए लोग ओट्स का सेवन करते हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को भूख की कमी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की समस्या होती है।

प्रोटीन की कमी होना

अधिक ओट्स का सेवन करने से लोगों को शरीर में प्रोटीन की कमी होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा ओट्स खाने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com