ज्यादा बथुआ खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
01 Jan 2025, 09:00 IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग बथुआ खाना पसंद करते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से क्या होता है? आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार, बथुआ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में सहायक है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

कैल्शियम की कमी की समस्या

बथुआ में मौजूद ऑक्सिजेलिक एसिड शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर सकता है। ऐसे में कैल्शियम की कमी की समस्या से परेशान लोगों को बथुआ के अधिक सेवन से बचाना चाहिए।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

बथुआ के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से लोगों को एलर्जी के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

पाचन से जुड़ी समस्या

बथुआ में ऑक्सिजेलिक एसिड होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से कब्ज, पेट में दर्द और डायरिया जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

गर्भपात का खतरा

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बथुआ के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से महिलाओं को गर्भपात का खतरा हो सकता है।

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या

बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। इससे फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है और इससे जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सावधानियां

बथुआ का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

बथुआ खाने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। इसके अधिक सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com