पिस्ता में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें -
एक्सपर्ट की राय
डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार, पिस्ता का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे पूरे दिन में 30 पिस्ता खा सकते हैं। इसमें हाई कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन से बचें, यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
किडनी से जुड़ी समस्या
पिस्ता में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसका अधिक सेवन करने से ब्लड में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो सकती है, जिससे किडनी के डैमेज होने और इससे जुड़ी समस्या हो सकती है।
एलर्जी की समस्या
कई लोगों को पिस्ता से एलर्जी होती है। इसके कारण लोगों को रेडनेस, रैशेज और खुजली होने की समस्या होती है। ऐसे में पिस्ता के सेवन से बचें।
ब्लड शुगर की समस्या
पिस्ता में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से बचें।
पाचन से जुड़ी समस्या
पिस्ता का अधिक सेवन करने से लोगों को पेट दर्द, डायरिया और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अधिक सेवन से बचें।
श्वसन से जुड़ी समस्या
पिस्ता का अधिक सेवन करने से ब्लड में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो सकती है। जिसके कारण लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
हार्ट से जुड़ी समस्या
पिस्ता का अधिक सेवन करने से लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचें।
सावधानियां
पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें और कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ज्यादा पिस्ता खाने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com