रोजाना टोफू खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
29 Apr 2025, 15:30 IST

अगर आप रोज टोफू खाते हैं, तो आपके शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की मरम्मत में मदद करता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स, मल्लेश्वरम, बैंगलोर की कार्यकारी पोषण विशेषज्ञ चैत्रा से बात की।

टोफू के फायदे

टोफू में आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और खून की कमी से राहत मिलती है। खासतौर, पर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहना

रोज टोफू खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है।

हार्मोनल बैलेंस रहना

टोफू में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं या मेनोपॉज़ में राहत मिल सकती है।

वजन रहेगा कंट्रोल

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए टोफू एक बढ़िया विकल्प है। इसमें फैट बहुत कम होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है।

हेल्दी स्किन

रोज टोफू खाने से स्किन भी हेल्दी बनी रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को चमकदार और जवां रखने में मदद करते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको थायरॉयड की समस्या है, तो रोज टोफू खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसमें सोया कंपाउंड होते हैं, जो थायरॉयड हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं।

बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों को अगर सही मात्रा में टोफू दिया जाए, तो उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। इसमें प्रोटीन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के विकास में मदद करते हैं।

टोफू के नुकसान

कुछ लोगों को टोफू से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए, अगर पेट खराब हो या स्किन पर रैशेज दिखें, तो टोफू खाना बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।

संतुलित मात्रा में टोफू खाने से यह शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, ओवरईटिंग करने से बचें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com