बासी दाल खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
25 Oct 2024, 09:00 IST

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग फ्रिज में रखा हुआ खाना खाते हैं। बासी दाल या बासी भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले नुकसान के बारे में -

एक्सपर्ट की राय

डाइट्रीफिट की डाइटिशन अबरना मैथ्यूवनन के अनुसार, 'बासी दाल का सेवन करने से पेट खराब होने और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।'

पाचन से जुड़ी समस्या

बासी खाने में मौजूद बैक्टीरिया पाचन क्रिया को नुकसान पंहुचा सकते हैं। इसके कारण लोगों को कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसे पाचन से जुड़ी समस्याएं और पाचन तंत्र के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग की समस्या

बासी दाल खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। खाना बनाने के 2 घंटे के अंदर इसे फ्रिज में न रखा जाएं, तो इसमें बैक्टीरिया के पनपने का खतरा रहता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

बुखार आने

बासी दाल या खाने में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिसके कारण बुखार होने और शरीर में कमजोरी आने की समस्या हो सकती है।

उल्टी-दस्त की समस्या

बासी दाल खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है, इसके बढ़ने पर लोगों को उल्टी-दस्त जैसी परेशानियां होती हैं। इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है।

पोषक तत्वों की कमी होने

भोजन को तेज आंच पर पकाने से जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके बाद इसे फ्रिज में रखने और दोबारा गर्म करने के कारण शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

इन बासी चीजों के सेवन से बचना चाहिए?

बासी खाना खाने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। ऐसे में बासी चावल, आलू, प्रोसेस्ड फूड, सीफूड और अंडा जैसे बासी फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनसे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है।

बासी दाल खाने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com