नॉन-वेजिटेरियन लोग आजकल अधिकतर रेड मीट का सेवन करना पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी12 के गुण मौजूद होते हैं। लेख में जानें रेड मीट खाने से क्या होता है?
रेड मीट खाने से क्या होता है?
रेड मीट का अधिक मात्रा में या गलत तरह से सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे पचाने में समय लगता है। इससे हार्ट डिजीज का जोखिम भी रहता है।
बढ़ते हैं खराब बैक्टीरिया
रेड मीट खाने से आंतों में खराब बैक्टीरिया के बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। यह आपके पाचन को प्रभावित करती है।
रिसर्च के अनुसार
एक रिसर्च के अनुसार, रेड मीट में मौजूद नाइट्रोसामाइन और प्रिजर्वेटिव्स के कारण कोलन कैंसर होने का जोखिम रहता है।
सही मात्रा में खाएं
अच्छी पाचन शक्ति वाले लोग रेड मीट का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार खाया जा सकता है।
कैसे खाएं रेड मीट?
आपको रेड मीट का सेवन हमेशा फाइबर से भरपूर सब्जियां और साबुत अनाज के साथ करना चाहिए।
पाचन बनेगा आसान
अगर आप रेड मीट को सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज के साथ खाते हैं, तो इससे पाचन आसान बनता है।
लेख में आपने जाना रेड मीट खाने से क्या होता है? सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com