मुनक्का पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
30 Mar 2025, 08:00 IST

रातभर पानी में भीगे हुए मुनक्का सुबह खाली पेट खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है।

एक्सपर्ट की राय

सुबह भीगे हुए मुनक्का खाने के फायदे (bheege hue munakka ke fayde) के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की।

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ना

मुनक्का में मौजूद आयरन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे एनीमिया के मरीजों को विशेष लाभ मिलता है और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहना

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए भीगे हुए मुनक्का का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और कैल्शियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

हड्डियों और दांतों की मजबूती

हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए भीगे हुए मुनक्का का सेवन लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, बेरॉन और पोटेशियम मौजूद होता है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाना

मुनक्का का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, फाइबर की अधिकता से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं और कब्ज, गैस और अपच जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

फ्री-रेडिकल्स से बचाव

भीगे हुए मुनक्का में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होते हैं, जो त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली जैसी समस्याओं के लिए भीगे हुए मुनक्का का सेवन लाभकारी होता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

मुनक्का वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और अनहेल्दी खाने की इच्छा कम होती है।

संक्रमण से बचाव

मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे बार-बार होने वाले संक्रमण और बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

रात में 5-6 मुनक्का पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीना और मुनक्का खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, अत्यधिक सेवन से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com