मुरमुरे खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इनमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है।
एक्सपर्ट की राय
इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल (Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है।
हड्डियां होंगी मजबूत
मुरमुरे में कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मददगार होते हैं।
इम्यून सिस्टम होगा मजबूत
मुरमुरे में फाइटोकेमिकल्स, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
एनर्जी से भरपूर
मुरमुरे शरीर को एनर्जी देने में मददगार होते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जो ग्लूकोज में बदलकर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है।
वजन रहेगा कंट्रोल
वजन कम करने के लिए मुरमुरे फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे शरीर को अतिरिक्त चर्बी से बचाया जा सकता है और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
मानसिक विकास
दिमागी शक्ति बढ़ाने में मुरमुरे काफी मददगार होते हैं। इनमें न्यूरोट्रांसमीटर पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देते हैं और याददाश्त को तेज करने में मददगार होते हैं।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
मुरमुरे का सेवन ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। इनमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
मुरमुरे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
ज्यादा मात्रा में मुरमुरे खाने से नुकसान भी हो सकता है। इनमें फाइबर ज्यादा होने के कारण यह पेट में गैस बना सकता है। इसलिए, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना बेहतर होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com