मेयोनीज खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
14 Nov 2024, 08:00 IST

बड़े और बच्चे दोनों ही मेयोनीज को सैंडविच और पास्ता में खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता इसको खाने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं। आइए लेख में जानें -

सिर दर्द की समस्या

मेयोनीज में आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स, प्रिजर्वेटिव्स और एमएसजी यानी अजीनोमोटो (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को सिर में दर्द हो सकता है।

बढ़ता है वजन

मेयोनीज में अधिक मात्रा में कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से लोगों को वजन बढ़ने और पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या हो सकती है।

हार्ट के लिए नुकसानदायक

मेयोनीज में सैचुरेटेड फैट होता है। इसको खाने से लोगों का कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसका असर बच्चों के ब्रेन पर भी पड़ता है।

ब्लड शुगर बढ़ाए

ज्यादा मेयोनीज खाने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा होता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

मतली का समस्या

मार्केट में मिलने वाली मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को मलती और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर बढ़ाए

मेयोनीज में नमक और फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसको अधिक खाने से लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

सावधानियां

ज्यादा मेयोनीज के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

मेयोनीज से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com