शहद और अखरोट को साथ खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
05 Jan 2025, 09:00 IST

अखरोट और शहद दोनों को ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानें दोनों को एक साथ-साथ खाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर, सुबह के समय इसे शहद में मिलाकर खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें -

शहद और अखरोट में मौजूद गुण

अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलिक एसिड, कॉपर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

शहद में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसे अखरोट के साथ खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

ब्रेन के लिए फायदेमंद

अखरोट में हेल्दी फैट्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसको शहद के साथ खाने से ब्रेन हेल्थ को बेहतर करने और याददाश्त को तेज करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अखरोट में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसको शहद के साथ खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पाचन के लिए फायदेमंद

अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसको शहद के साथ खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

अखरोट में हेल्दी फैट्स होते हैं। इसको शहद के साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।

शहद और अखरोट को एक साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com