रात में दही खाने से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम और बलगम बढ़ा सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हम क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं कि रात में दही खाकर सोने से क्या होता है?
दही के फायदे
दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
शाम के समय दही खाना फायदेमंद हो सकता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
दही के नुकसान
दही का सेवन उन लोगों को करने से बचना चाहिए, जिनकी पाचन क्रिया कमजोर है। दही खाने से यह समस्या बढ़ सकती है।
दूध से एलर्जी
जो लोग दूध से एलर्जी रखते हैं, उन्हें दही से भी परहेज करना चाहिए। इससे एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। ऐसे लोग दही का सेवन करने से बचें।
सर्दी-जुकाम
रात में दही खाने से बलगम और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रात में दही खाने से बचना चाहिए।
घर का दही खाएं
घर का बना दही सेहत के लिए बेहतर होता है। इस दही में ज्यादा फैट नहीं होता और यह प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है।
दही कब खाना चाहिए?
दही का सेवन दिन के समय करना ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप शाम को दही खाते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा, लेकिन रात में दही खाने से बचें।
सही समय पर और उचित मात्रा में सेवन करने से दही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com