लहसुन का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अधिकतर लोग इसे सुबह खाली पेट खाते हैं। लेकिन, आप इन्हें रोत में सोने से पहले भी खा सकते हैं।
इस लेख में आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर) से विस्तार से जानें सोने से पहले 2 कली लहसुन खाने के फायदे-
वेट लॉस करे
रोजाना रात को सोने से पहले आप 2 कली लहसुन की खाएं। इसमें मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण शरीर में जमा फैट कम करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सोने से पहले लहसुन खाएं। यह बुखार, जकाम, सर्दी-खांसी से राहत दिलाता है।
मजबूत हड्डियों के लिए
सोने से पहले 2 कली लहसुन खाने से बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह सल्फर, एंटी-अर्थराइटिस और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
दांतो के लिए
एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर कच्चे लहसुन का सेवन करने से आपको दांतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह कैविटी भी दूर करता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
बॉडी में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए सोने से पहले 2 कली लहसुन खाएं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है।
सोने से पहले 2 कली लहसुन खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com