ज्यादा नमक पानी पिएंगे, तो क्या होगा?

By Shilpy Arya
28 Oct 2024, 18:00 IST

नमक पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, इसका अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोग नमक पानी के फायदे जानकर इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जो कि हानिकारक हो सकता है-

इस स्टोरी में डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक, गुड़गांव की डायटीशियन अर्चना बत्रा से विस्तार से जानिए ज्यादा नमक पानी पीने से क्या होता है-

हाई बीपी

हाई ब्लड प्रेशर के रोगी को ज्यादा नमक पानी नहीं पीना चाहिए। इससे उनकी दिक्कत बढ़ सकती है। इसमें सोडियम की अधिकता होती है।

किडनी स्टोन

ज्यादा नमक पानी पीने से किडनी स्टोन हो सकती है। यह पानी शरीर में कैल्शियम की मात्रा के असंतुलित करता है।

डिहाईड्रेशन

नमक शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या को बढ़ाता है। आपको ज्यादा नमक पानी पीने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, डिहाईड्रेशन की दिक्कत होने पर सादा पानी पीना चाहिए।

कमजोर हड्डियां

ज्यादा नमक पानी पीने से आपकी बोन हेल्थ प्रभावित होती है। ज्यादा नमक बॉडी में कैल्शियम घटाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

वाटर रिटेंशन

वाटर रिटेंशन की दिक्कत भी ज्यादा नमक पानी पीने से हो सकती है। इससे हाथ-पैर में सूजन, रैशेज होने के साथ ही वेट गेन भी हो सकता है।

ज्यादा नमक पानी पाने से सेहत को ये सभी नुकसान हो सकते हैं। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com