बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं और कुछ लोगों का बिना चाय पिए पेट साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में आइए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें सुबह उठते ही चाय पीने से क्या होता है?
पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या
सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से लोगों को पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होती हैं।
घबराहट की समस्या
सुबह उठते ही चाय पीने से पेट में पित्त रस बनने लगता है, जिसके कारण लोगों को जी मिचलाने और घबराहट होने की समस्या होने लगती है।
अल्सर की समस्या
सुबह उठते ही चाय पीने से लोगों को अल्सर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, खाली पेट चाय पीने से गैस, कब्ज, अपच और पेट में जलन जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। खाली पेट इसके सेवन से बचें।
ब्लड प्रेशर की समस्या
चाय में मौजूद कैफीन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। सुबह उठते ही चाय का सेवन करने से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिसका असर हार्ट पर भी होता है।
स्ट्रेस की समस्या
चाय में कैफीन होता है। सुबह इसका सेवन करने से स्ट्रेस बढ़ने और मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने जैसी समस्या होती है।
हड्डियों की समस्या
सुबह उठते ही चाय का सेवन करने से लोगों की हड्डियों को नुकसान होने और कमजोर होने की समस्या होती है। इसके अलावा, इसके कारण कई बार लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।
पेशाब करने में परेशानी
सुबह उठते ही चाय पीने से लोगों को यूरिन ज्यादा आता है और कई बार पेशाब करने में परेशानी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
सुबह उठते ही चाय पीने से लेख में बताई गई परेशानियां हो सकती हैं। खाली पेट चाय पीने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com