अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। ऐसे में आइए जमशेदपुर के साकची में प्रैक्टिस करने वाले आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर ओझा से जानें खाली पेट चाय पीने से क्या होता है?
पेट से जुड़ी समस्या
खाली पेट चाय का सेवन करने से पाचन कमजोर होता है, साथ ही इसके कारण गट हेल्थ के बैक्टीरिया को नुकसान होता है, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या भी होती है।
अल्सर का खतरा
खाली पेट चाय या स्ट्रांग चाय पीने से पेट के अंदर की सतह को नुकसान होता है। जिसके कारण लोगों को हाइपर एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेशाब से जुड़ी समस्या
खाली पेट चाय का सेवन करने से लोगों को पेशाब करते समय परेशानी और पेशाब का रंग पीला होने की समस्या हो सकती है।
नींद पर पड़ता है असर
चाय में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है। इसका सेवन करने से लोगों को नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।
डिहाइड्रेशन की समस्या
खाली पेट चाय पीने से लोगों को अधिक प्यास लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या
खाली पेट चाय का सेवन करने से मुंह में बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं, जिसके कारण लोगों को मुंह से बदबू आने जैसी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
हड्डियां कमजोर होना
चाय में कैफीन होता है, खाली पेट इसका सेवन करने से लोगों को हड्डियों के कमजोर होने और जोड़ों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से बचें।
खाली पेट चाय पीने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com