सर्दियों में आधी रात को चाय पीने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
05 Jan 2025, 16:30 IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आधी रात को चाय पीना सही है? आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, सर्दियों में रोज रात के समय चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रात को चाय पीने से बचें। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

स्ट्रेस को बढ़ाए

सर्दियों में ज्यादातर लोग रात के समय चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन चाय में कैफीन होता है। जिसके कारण लोगों में स्ट्रेस बढ़ने, एंग्जायटी होने और सिरदर्द होने की समस्या होती है।

पाचन के लिए नुकसानदायक

रात को भरे पेट चाय पीने से लोगों को गैस और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। जिससे पाचन पर बुरा असर पड़ता है।

अनिद्रा की समस्या बढ़ाए

चाय में कैफीन होता है, रात को इसका सेवन करने से लोगों को अनिद्रा और सिर में दर्द होने की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

बेचैनी बढ़ाए

रात के समय चाय पीने से शरीर में टेनिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके कारण लोगों को बैचेनी महसूस होने, तबियत खराब होना और सिर में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पानी की कमी होना

रात को चाय का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनको नजरअंदाज न करें और चाय के सेवन को कम करें।

एसिडिटी की समस्या

रात में चाय का अधिक सेवन करने से लोगों को पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

सर्दियों में आधी रात को चाय पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com