मूली के पत्तों का जूस पीने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
11 Dec 2024, 17:15 IST

मूली के साथ-साथ इसके पत्तों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें इसके पत्तों के जूस का सेवन करने से क्या होता है?

मूली के पत्तों में मौजूद गुण

मूली के पत्तों में फाइबर, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मूली के पत्तों में विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके पत्तों का जूस पीने से हार्ट को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद

मूली के पत्तों के जूस में आइसोथियोसाइनेट्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

मूली के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके जूस का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे शरीर की सूजन से बचाव करने और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

मूली के पत्तों के जूस में पोटैशियम और भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

मूली के पत्तों के जूस में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसे पीने से पाचन तंत्र को मजबूती देने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इंफेक्शन से बचाव करे

मूली के पत्तों के जूस में बहुत से एंजाइम होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने और डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

मूली के पत्तों के जूस को पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com