शरीफे के साथ-साथ इसके पत्तों में भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में शरीफे के पत्तों की चाय पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -
शरीफे के पत्तों में मौजूद गुण
औषधीय गुणों से भरपूर शरीफे के पत्तों में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
कैसे बनाएं शरीफे के पत्तों की चाय?
इसके लिए 2-3 शरीफे के पत्तों को धोककर, 1 कप पानी में पत्तों को डालकर उबालें। अब इसे छानकर, सुबह के समय इसका सेवन करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
शरीर को दे एनर्जी
शरीफे के पत्तों की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके पत्तों की चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय को पीने से शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन का यूवी किरणों से बचाव करने, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं। इसके पत्तों की चाय का सेवन करने से हार्ट की मांसपेशियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
शरीफे के पत्तों की चाय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी चाय का सेवन करने से टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
शरीफे के पत्ते की चाय को पीने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com