धनिया और जीरा जरूरी भारतीय मसालों में से एक है। इनमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में आइए डाइटिशियन लवनीत बत्रा से जानें इनके पानी का सेवन करने से क्या होता है?
धनिया और जीरे के पानी का सेवन कैसे करें?
इसके लिए 1 गिलास पानी में जीरे और धनिया को भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह के समय इसे छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा, इनको 2-3 गिलास में उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
शरीर को डिटॉक्स करे
धनिया और जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इनके पानी का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
धनिया और जीरे में बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पेट की चर्बी को कम करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद
जीरे और धनिया में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इनके पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
धनिया और जीरे में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
पाचन के लिए फायदेमंद
धनिया और जीरे में एटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं। इनके पानी को पीने से गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
धनिया और जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करने से त्वचा में निखार लाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।
जीरा और धनिया का पानी पीने से लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com