धनिया पुदीने का जूस पीने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
30 Dec 2024, 11:00 IST

धनिया और पुदीना में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, धनिया और पुदीना में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

कैसे बनाएं धनिया-पुदीने का जूस?

इसके लिए मुट्ठी भर धनिया और पुदीना को पानी के साथ ब्लेंड कर लें। अब इसे छानकर, इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें चाट मसाला, नमक और नींबू के रस को डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

धनिया और पुदीना के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

वजन कम करे

धनिया और पुदीना के पत्तों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके जूस का सेवन करने से वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पुदीना और धनिया के जूस का सेवन करने से खून को साफ कर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी होती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

पुदीना और धनिया के जूस का सेवन करने से पेट की गर्मी, जलन, एसिडिटी, अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

धनिया और पुदीना में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके जूस का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

धनिया पुदीने का जूस पीने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com