ठंड के मौसम में तिल खाने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
03 Jan 2025, 19:00 IST

तिल खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए। लेख में जानें ठंड के मौसम में तिल खाने के फायदे-

तिल के पोषक तत्व

तिल में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होतेे हैं। जिनमें आयरन, विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस के गुण शामिल हैं।

बीपी कंट्रोल करे

बीपी से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको तिल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद मैग्नीशियम के गुण बीपी को कम करते हैं।

हेल्दी ब्रेन

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए तिल को डाइट का हिस्सा बनाएं। यह मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

मजबूत हड्डियां

हड्डियों से जुड़े रोग दूर करने के लिए और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए तिल खाना लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुण बोन हेल्थ को बेहतर करते हैं।

नींद में सुधार

कई लोगों को नींद से जुड़ी समस्या होती है। उन्हें अच्छी नींद नहीं आती या रात में नींद टूट जाती है, वे लोग तिल का सेवन करें। इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन दूर होता है।

तिल कैसे खाएं?

तिल का सेवन आप सीधे तौर पर रोस्ट करके कर सकते हैं। आप चाहें को इसके लड्डू खा सकते हैं। आप तिल के तेल को भी डाइट में एड कर सकते हैं।

ठंड के मौसम में तिल खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com