अगर आपको मीठा खाना बहुत पसंद है और आपको हमेशा खाने में मीठा खाना हो, तो आप रोटी के साथ गुड़ खा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी मीठा खाने की क्रेविंग कम होगी,बल्कि यह टेस्ट में भी अच्छा होता है और इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। आइए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, डॉ. दीक्सा भावसार जी से जानें।
हेल्दी डाइजेशन
रोटी के साथ गुड़ खाने से डाइजेशन अच्छा होता है। गुड़ में मौजूद एंजाइम्स खाने को जल्दी डाइजेस्ट करने में मदद करते हैं। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की दिक्कत कम होती है।
मीठे की क्रेविंग कम करने के लिए
खाने के बाद गुड़ रोटी खाने से मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है। यह चीनी के बदले एक हेल्दी ऑप्शन होता है। इसे खाने से मीठा खाने की क्रेविंग कम होने के साथ वेट भी नहीं बढ़ता है।
रोटी और गुड़ एनीमिया के लिए
गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। यह महिलाओं और एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
हड्डियों को स्ट्रेंथ देता है
गुड़ में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस से बोन हेल्दी होती है। रोटी के साथ इसे मिलाकर खाने से असर बढ़ जाता है। जिससे जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी बिना दवा खाए दूर हो सकती है।
बॉडी डिटॉक्स करता है
रात को खाने के बाद गुड़ और रोटी खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। गुड़ में नेचुरल डिटॉक्सिफायर प्रॉपर्टीज होती हैं, जो लिवर को साफ करता है। इसे खून साफ होता है और स्किन हेल्द बनती है।
इम्यूनिटी के लिए गुड़-रोटी
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर को ताकत मिलती है।
वेट लॉस के लिए गुड़-रोटी
गुड़ रोटी को सही मात्रा में खाने से यह वेट कम करने में भी मदद कर सकता है। इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है।
रोटी के साथ गुड़ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करें और खुद को हेल्दी बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.