अगर रोज 6 गिलास गर्म पानी पिए तो शरीर पर क्या असर होगा?

By Deepak Kumar
25 Mar 2025, 17:00 IST

गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं, खासकर अगर इसे सही तरीके से और सही समय पर पिया जाए। आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह से जानते हैं कि रोज 6 गिलास गर्म पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

पाचन में सुधार

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को मदद मिलती है। यह आंतों को आराम देता है और खाना जल्दी पचता है। अगर किसी को गैस, कब्ज या अपच की समस्या है, तो गर्म पानी मददगार हो सकता है।

सुधरता है ब्लड सर्कुलेशन

गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे नसों और मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर में खून का प्रवाह सही रहता है।

हाइड्रेशन बनाए रखता है

गर्म पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह शरीर के सभी अंगों को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी पानी देता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी पीने से जलन हो सकती है।

वजन कम करने में मदद

गर्म पानी पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे आप हल्का महसूस करते हैं।

सर्दी-खांसी में आराम

गर्म पानी पीने से गले को आराम मिलता है और सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। यह नाक को खोलने में मदद करता है और गले की सूजन को कम करता है।

त्वचा की चमक

गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। यह मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है।

मांसपेशियों और दर्द में आराम

गर्म पानी मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देता है। यह खिंचाव और दर्द को कम करता है, जिससे आप हल्का और आरामदायक महसूस करते हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ज्यादा गर्म पानी न पिएं, क्योंकि इससे आपके मुंह या गले को नुकसान हो सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com