संतरे में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में रोज सुबह 1 संतरा खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। आइए जानें -
संतरे में मौजूद पोषक तत्व
संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयोडीन, एमीनो एसिड, विटामिन-सी और ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे इसे खाली पेट न खाएं। संतरे को मिड मिल में 11 बजे के आस-पास खाना फायदेमंद है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
संतरे में फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लॉकेज को खोलने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
संतरे में मौजूद पोषक तत्व ब्रेन के लिए फायदेमंद है। इसे रोज खाने से ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसे रोज खाने से स्किन की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
संतरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे रोज खाने से हड्डियों को मजबूती देने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। हड्डियों के लिए इसके जूस का सेवन करना भी फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
रोज सुबह 1 संतरा खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com