गुलकंद एक मीठा और टेस्टी आयुर्वेदिक टॉनिक है, जो गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बनाया जाता है। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह पेट की कई प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है। आइए डायटिशियन गीतांजलि सिंह जी से जानें कि रोजाना सुबह खाली पेट गुलकंद खाने से क्या होता है।
पेट की प्रॉब्लम्स से छुटकारा
रोजाना खाली पेट गुलकंद खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। जिससे कब्ज, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद मिलती है।
शरीर को ठंडक पहुंचाता है
गुलकंद खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और लू से बचाव होता है। गर्मियों के मौसम में गुलकंद खाना बहुत फायदेमंद होता है।
एनर्जी बूस्टर गुलकंद
गुलकंद खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, जिससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। थकान और कमजोरी कम करने के लिए गुलकंद बहुत फायदेमंद होता है।
स्किन के लिए गुलकंद
गुलकंद ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है, इससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। गुलकंद खाने से पिंपल्स और मुंहासों को भी कम करने में मदद मिलती है।
मुंह की बदबू और छाले का उपाय
गुलकंद खाने से मुंह की बदबू खत्म होती है और मसूड़े स्ट्रांग होते हैं। साथ ही गुलकंद से मुंह के छालों से राहत में भी मदद मिलती है।
इम्यूनिटी के लिए गुलकंद
गुलकंद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर की बीमारियों और इंफेक्शन से बचने में मदद होती है।
हार्मोन बैलेंस करने के लिए गुलकंद
गुलकंद से महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद होती है और पीरियड्स के दौरान होने वाली प्रॉब्लम्स कम होती हैं।
खाली पेट गुलकंद खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप भी इससे अपनी दिन की शुरुआत करें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com