कई लोग गर्मियों में बहुत ज्यादा बर्फ खाना पसंद करते हैं। यहां सवाल यह उठता है कि क्या बर्फ खाना सेहत के लिए अच्छा है भी या नहीं? आइए इस बारे में जानते हैं-
बर्फ खाने की क्रेविंग क्यों होती है?
न्यूट्रिशनिस्ट निक्की सागर के मुताबिक, बर्फ खाने की बहुत ज्यादा क्रेविंग होना, आयरन की कमी का संकेत हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बर्फ खाना सही या गलत?
गर्मियों के मौसम में भी आपको ज्यादा बर्फ का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
दांतों को होगा नुकसान
ज्यादा बर्फ खाने से ओरल हेल्थ पर असर हो सकता है। इससे डेंटल इश्यू होते हैं। अगर आप बर्फ खाते हैं, तो दांतों की बाहरी परत इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।
भूख पर होता है असर
बर्फ खाने या बर्फ युक्त पानी पीने से पेट में पाचन प्रक्रिया पर असर होता है। इससे भूख भी कम लगती है और शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता है।
इम्यूनिटी पर होता है असर
बर्फ खाने से इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। इस वजह से इंसान को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मल निकलने में होती है परेशानी
ज्यादा बर्फ खाने या बर्फ युक्त पानी पीने से मल सख्त होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं, बवासीर या फिर आंतों में घाव की समस्या हो सकती है।
बर्फ खाने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com