रूमेटाइड अर्थराइटिस में क्या खाने से बचना चाहिए?

By Lakshita Negi
18 Apr 2025, 10:00 IST

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न का कारण बनती है। इसमें डाइट का बहुत बड़ा योगदान होता है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होते हैं जो सूजन को बढ़ा सकती हैं और बीमारी के लक्षणों को और खराब कर सकते हैं। इसलिए, रुमेटॉयड आर्थराइटिस में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड में बहुत ज्यादा ट्रांस फैट्स होते हैं, जो सूजन को बढ़ाते हैं। इसे खाना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है, जिससे जोड़ों के दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है।

मीट और रेड मीट

मीट खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। मीट में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स से रुमेटॉयड आर्थराइटिस के लक्षण बढ़ सकती है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर खाने से सूजन बढ़ सकती रहै। जिससे शरीर में होने वाला जोड़ो का दर्द और परेशानी बढ़ सकती है।

शुगर और मीठा खाना

चीनी वाला या बहुत मीठा खाना खाने से शरीर की सूजन बढ़ सकती है। इससे ब्लड शुगर लेवल डिसबैलेंस हो सकता है और आर्थराइटिस की दिक्कत बढ़ सकती है।

अल्कोहल

ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे दवा का असर कम हो जाता है। आर्थराइटिस के मरीजों को शराब से बचना चाहिए।

तली-भुनी चीजें

तला हुआ और बहुत तेल वाली चीजें खाने से भी शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में फैट्स होते हैं, जो शरीर की सूजन का कारण बन सकते है।

गेहूं और ग्लूटेन

कुछ लोगों को गेहूं और ग्लूटेन से एलर्जी हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ सकती है। जिन लोगों के दर्द रहता है उनको ग्लूटेन फ्री खाने का सेवन करना चाहिए।

अपने स्वास्थ्य के हिसाब से ही चीजों का सेवन करें और खुद को स्वस्थ रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com