क्या खाने से प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ते हैं?

By Harsha Singh
28 Apr 2024, 14:00 IST

बॉडी में प्लेटलेट्स की कमी होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर यह समस्या डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों के कारण होती है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं-

कैसे बढ़ाएं प्लेटलेट्स काउंट?

प्‍लेटलेट काउंट को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको विटामिन और मिनरल्‍स युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानें आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए किन चीजों को खा सकते हैं-

आयुर्वेदिक औषधि है गिलोय

गिलोय आयुर्वेदिक औषधि है। इससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप गिलोय को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

पपीते के पत्ते होंगे फायदेमंद

प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते भी फायदेमंद हो सकते हैं। इन पत्तों में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो शरीर में जाकर प्लेटलेट काउंट को बढ़ाते हैं। इसके लिए पपीते के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इन्हें छानकर रस निकाल लें।

व्हीटग्रास का करें सेवन

व्हीटग्रास में अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप व्हीटग्रास खा सकते हैं। इसके लिए घर पर व्हीटग्रास का जूस बनाएं।

आंवला खाना होगा फायदेमंद

आंवले में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में आप आंवले का जूस पी सकते हैं या फिर इसे डायरेक्ट भी खा सकते हैं।

फॉलेट रिच फूड खाएं

फॉलेट यानी कि विटामिन-बी शरीर में हेल्‍दी ब्‍लड सेल को बढ़ाता है। ऐसे में आप डाइट में हरी पत्‍तेदार सब्जियां, बीन्‍स, चावल आदि का सेवन बढ़ा सकते हैं।

इन चीजों का सेवन करने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com