खाने की ये 5 चीजें भी बन सकती हैं पिंपल्स की वजह

By Harsha Singh
03 Jun 2024, 12:30 IST

हम जो भी चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर सेहत और स्किन पर नजर आता है। यही वजह है कि हमें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।

पिंपल्स की समस्या होती है

खाने की चीजों का असर स्किन पर भी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-

पिंपल्स क्यों होते हैं?

पिंपल्स होने के पीछे कई वजहें हो सकती है। इसमें डाइट के अलावा, धूल-मिट्टी, प्रदूषण जैसी समस्याएं भी मुख्य कारण हो सकती हैं। पिंपल्स की वजह से चेहरे की लुक खराब हो जाती है। यह समस्या हार्मोनल चेंज की वजह से भी हो सकती है।  

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स  

पिंपल्स से बचाव के लिए आपको दूध, पनीर, दही, आदि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। आप प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स को चुन सकते हैं।

तला-भुना खाना

आपको तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। इससे स्किन को पिंपल्स समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

हाई प्रोसेस्‍ड फूड्स

स्किन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको फास्ट फूड, फ्रोजन फूड, चीनी युक्त आहार, चिप्स, सफेद ब्रेड आदि खाने से बचना चाहिए।

चीनी युक्त खाना और ड्रिंक्स  

पिंपल्स से बचने के लिए आपको कैंडी, केक-पेस्ट्री, सोडा, कुकीज, एनर्जी ड्रिंक, स्वीट ड्रिंक्‍स का सेवन करने से बचना चाहिए।

खाने की ये चीजें पिंपल्स की वजह बन सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com