अक्सर महिलाओं को पपीते खाने की सलाह दी जाती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इसको खाने से क्या होता है?
एक्सपर्ट की राय
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा के अनुसार, पपीता खाने से महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
पपीते में मौजूद गुण
पपीते में विटामिन-ए, ई, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ मिलते हैं।
ब्रेस्टफीडिंग के लिए फायदेमंद
पपीता खाने से महिलाओं को ब्रेस्ट में दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो महिला स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रहे प्रेग्नेंसी के दौरान पपीते के सेवन करने से बचें।
यूरिन इंफेक्शन से राहत दे
पपीते में मौजूद तत्व इंफेक्शन की समस्या से राहत देने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
पपीते में विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने, मुंहासों और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित महिलाओं का पपीता खाना फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पीरियड्स में फायदेमंद
पपीते का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द, ऐंठन और अनियमित पीरियड्स जैसी पीरियड्स की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
पपीता खाने से महिलाओं की लेख में बताई गई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इससे किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और इसके सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com