किस Vitamin की कमी से कौन सी बीमारी होती है? देखें पूरी लिस्ट

By Himadri Singh Hada
14 Dec 2024, 14:00 IST

विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनकी कमी से कई प्रकार के रोग हो सकते हैं, जिनसे बचने के लिए हमें सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

शरीर में विटामिन की कमी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करती है। ऐसे में डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है।

विटामिन की कमी

आज हम आपको शरीर में विटामिन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में बताएंगे। साथ ही, यह जानना भी जरूरी है कि इन विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में क्या-क्या चीजें शामिल कर सकते हैं।

Vitamin A

इस विटामिन की कमी से रतौंधी, आंखों में धब्बे और स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में गाजर, दूध, हरी सब्जियां और पीली सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

Vitamin B

इसकी कमी से बेरी-बेरी, एनीमिया और मानसिक समस्याएं होती हैं। इसके लिए मछली, मीट, अंडे और दालों का सेवन करके इसकी पूर्ति कर सकते हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स डीएनए निर्माण और रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।

Vitamin C

इसकी कमी से स्कर्वी, इम्यूनिटी वीक, थकान, मसूड़ों से खून और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसकी पूर्ति के लिए आंवला, नींबू, संतरा और टमाटर खाएं। यह शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

Vitamin D

इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर और टेढ़ी हो सकती हैं। इसकी पूर्ति के लिए 15 मिनट धूप लें। इसके अलावा अपनी डाइट में दूध, दही, चिकन, अंडा जैसी चीजों को शामिल करें।

Vitamin E

इस विटामिन की कमी से प्रजनन क्षमता प्रभावित और कोलेस्ट्रॉल असंतुलित हो सकता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, सूरजमुखी के बीज और सरसों जैसी पोष्टिक चीजों को शामिल करें।

Vitamin K

इस विटामिन की कमी से खून जमने की समस्या और ऐंठन हो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए दूध, दही, पनीर, चिकन और अंडे जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करना फायदेमंद होगा।

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सभी विटामिन का होना बेहद जरूरी हैं। लेकिन, शरीर में किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com