औषधीय गुणों से आंवला में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, 'आंवला में कई गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के फायदेमंद है, लेकिन इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं।'
एसिडिटी की समस्या
एसिडिटी और गैस से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को आंवला के जूस के सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को हार्ट बर्न जैसी समस्या हो सकती है।
एलर्जी की समस्या
आंवला से एलर्जी होने पर इसके जूस के सेवन से बचना चाहिए। इससे लोगों को एलर्जी, सूजन, रैशेज, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
ब्लड डिसऑर्डर की समस्या
ब्लड से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को आंवले के जूस के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या
आंवला के जूस में मौजूद गुण हाई शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। ऐसे में लोगों को ब्लड शुगर की समस्या में इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं।
सर्दी-जुकाम से जुड़ी समस्या
आंवले की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आंवला जूस का सेवन करने से कफ की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचें।
सर्जरी से जुड़ी समस्या
सर्जरी होने से पहले या बाद आंवले के जूस के सेवन से बचना चाहिए। इससे ब्लीडिंग से जुड़ी समस्याएं लंबे समय कर रह सकती है। इसके अलावा, लोगों को मल्टीऑर्गन डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है।
लेख में बताई गई समस्याएं होने पर आंवले के जूस के सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com