ब्राउन शुगर खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

By Deepak Kumar
18 Mar 2025, 12:00 IST

ब्राउन शुगर हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक है क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनसल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रोल और फैट लेवल भी काफी कम होता है। तो आइए जानते हैं कि ब्राउन शुगर खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

ब्राउन शुगर क्या है?

ब्राउन शुगर एक प्राकृतिक चीनी है, जो रिफाइंड शुगर से कम प्रोसेस्ड होती है। इसमें मोलीसेस (molasses) का तत्व रहता है, जिससे इसे ब्राउन रंग मिलता है। ब्राउन शुगर में मिनरल्स जैसे- कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होते हैं, जो सफेद चीनी के मुकाबले उसे सेहतमंद बनाते हैं।

ऊर्जा का स्त्रोत

ब्राउन शुगर में कैलोरी होती है, जो शरीर को तात्कालिक ऊर्जा प्रदान करती है। खासकर वर्कआउट या शारीरिक गतिविधि के बाद ब्राउन शुगर से ऊर्जा मिल सकती है, जो शरीर को रिचार्ज करता है।

पाचन में मदद

ब्राउन शुगर में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।

बढ़ाता है हिमोग्लोबिन

ब्राउन शुगर में आयरन की मौजूदगी के कारण यह खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे एनीमिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।

स्वस्थ त्वचा

ब्राउन शुगर में कुछ ऐसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है और मुंहासे जैसी समस्याएं कम होती हैं।

वजन कम करने में सहायक

हालांकि यह एक मीठा पदार्थ है, लेकिन यदि इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह वजन कम करने में सहायक हो सकता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद चीनी से कम होता है।

हृदय स्वास्थ्य

ब्राउन शुगर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।

ध्यान रहे कि ब्राउन शुगर का सेवन अत्यधिक न किया जाए, क्योंकि यह चीनी ही है और अधिक मात्रा में खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com