किडनी शरीर के लिए जरूरी अंगों में से एक है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण कुछ लोग इससे जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में किडनी के मरीजों को कुछ फूड्स को खाने से बचना चाहिए। आइए जानें -
शकरकंद न खाएं
शकरकंद में अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है। इसका सेवन करने से लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इसके अलावा, आलू के सेवन से बचें।
प्रोसेस्ड मीट न खाएं
किडनी से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को प्रोसेस्ड मीट के सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने और स्वास्थ्य को नुकसान होने की समस्या हो सकती है।
कीवी न खाएं
कीवी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं। किडनी के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
किशमिश न खाएं
किशमिश में अधिक मात्रा में पोटैशियम और कॉपर होते हैं। इसका सेवन करने से लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
संतरे न खाएं
संतरे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। ऐसे में किडनी से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।
दालों के सेवन से बचें
दालों में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे किडनी की समस्या बढ़ सकती है।
किडनी के मरीज इन चीजों से रहे दूर
किडनी के मरीजों को सोडा ड्रिंक, अल्कोहल, स्मोकिंग, कैफीन, पोटैशियम युक्त फूड, प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को लेख में बताए गए फूड्स को खाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com