धागे वाली मिश्री में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह के अनुसार, 'धागे वाली मिश्री का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी देने और पाचन को बेहतर करने में मदद मिलती है।'
मिश्री में मौजूद पोषक तत्व
मिश्री में विटामिन-ए, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
धागे वाली मिश्री में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
धागे वाली मिश्री में विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने और स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेस से दे राहत
धागे वाली मिश्री का सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने और तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद मिलती है। इससे दिमाग शांत होता है।
एनीमिया में फायदेमंद
धागे वाली मिश्री में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इससे हीमोग्लोबिन को बेहतर करने, शरीर की कमजोरी को दूर करने और दिमाग को शांत कर स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
धागे वाली मिश्री का सेवन करने से कैलोरी को कम करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए मिश्री और सौंफ को साथ पीस लें और इसका सेवन करें।
मिश्री खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com