सोने से पहले दो लौंग खाने के फायदे

By Shilpy Arya
17 Dec 2024, 16:51 IST

लौंग कई जरूरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आप रोज सोने से पहले दो लौंग खा सकते हैं-

इस लेख में प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक, लखनऊ के डॉ. मनीष स‍िंह से जानें सोने से पहले लौंग खाने के फायदे-

पेट स्वस्थ रखे

पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले दो लौंग खा सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और अपच दूर करती है।

खांसी से आराम

रोज सोने से पहले 2 लौंग का सेवन शहद के साथ करने से खांसी की दिक्कत से आराम मिलती है। इसमें एंटी-बैक्‍टीर‍ियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं।

सूजन घटाए

शरीर की अंदरूनी सूजन घटाने के लिए आप रोज सोने से पहले दो लौंग जरूर खाएं। इसमें सूजन कम करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

हेल्दी स्किन

त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए रोजाना 2 लौंग खाएं। लौंग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए सोने से पहले 2 लौंग जरूर खाएं। इससे मिलने वाले गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

सोने से पहले दो लौंग खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com