किचन में पड़ा 1 जादुई मसाला, स्वाद के साथ हेल्थ भी करेगा बूस्ट

By Lakshita Negi
31 Jan 2025, 17:30 IST

अमचूर यानी सूखे आम का पाउडर, जिसका इस्तेमाल भारतीय खाने में खट्टा टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे अमचूर खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, जो आपको हेल्दी बनाते हैं।

स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए अमचूर

जिन लोगों को थोड़ा सा मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम होता है, तो उनके लिए अमचूर बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और शरीर को वायरस से बचाता है।

डाइजेशन के लिए अमचूर

अमचूर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की सफाई करने में मदद करता है और गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसे खाने से खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है।

वेट लॉस के लिए अमचूर

अगर आप वेट कम करना चाहते हैं, तो अमचूर आपके लिए मददगार हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसे खाने से अनवांटेड फैट कम करने में आसानी होती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमचूर

अमचूर पाउडर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के पेशेंट्स को फायदा मिलता है। इसमें नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी में शुगर को बढ़ने से रोकते हैं।

हार्ट के लिए अमचूर

अमचूर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके मौजूग एंटी-ऑक्सीडेंट्स हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाते हैं।

स्किन के लिए अमचूर

नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए अमचूर फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन से टॉक्सिन्स को निकालकर स्किन को क्लीयर और साफ बनाता है। इसमें मौजूर एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

एनीमिया के लिए अमचूर

शरीर में खून की कमी है, तो अमचूर खाने से आपको फायदा होगा। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

आप भी खाना बनाने में अमचूर का मसाले की तरह इस्तेमाल करें। यह आपको हेल्दी बनाने के साथ खाने का स्वाद भी बढ़ाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.